फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बैंक में थैला काटकर 19 हजार 500 रुपये उड़ाए

बैंक में थैला काटकर 19 हजार 500 रुपये उड़ाए

Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बैंक में थैला काटकर 19 हजार 500 रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती शाम भी रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के भीतर किसी अज्ञात ने एक वृद्ध महिला का झोला काटकर 19500 रुपये चोरी कर लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लाइनपार की निवासी विद्या देवी वीरवार को अपने पौते दिनेश के साथ रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आई थी। उन्होंने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकलवाए। काउंटर पर कर्मचारी ने 10 हजार के दो और पांच हजार का 1 पैकेट उन्हें दिया। पौते दीपक ने 10 हजार की दोनों गड्डियां चेक करके अपनी दादी विद्या को दे दी। उक्त गड्डियों में पांच नोट कटे-फटे थे। उक्त नोटों को बदलवाने के लिए वह कैश काउंटर पर चली गई। जबकि दीपक 5 हजार की दूसरी गड्डी को चेक कर रहा था। पांचों नोट बदलवाने के बाद जब महिला ने अपना थैला खोला तो उसमें से दोनों गड्डियां गायब मिली और थैला कटा हुआ था। शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि किसी ने शातिराना ढंग से उसकी दादी का थैला काटकर 19 हजार 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों से बात की और पुलिस को शिकायत दे दी।
विज्ञापन

उधर, शहर थाना पुलिस प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है। फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास किए जाएंगे। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed