{"_id":"5c8fefb6bdec2214367b71cb","slug":"191552936886-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसएसपी से लगाई हत्यारों को पकडने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने एसएसपी से लगाई हत्यारों को पकडने की मांग
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। 24 फरवरी को खेड़ी जट्ट में युवक की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने एसएसपी और बादली के डीएसपी से कार्रवाई की मांग की है। रिवाड़ी के पैंतावास गांव के ग्रामीणों ने एसएसपी अशोक कुमार को बताया कि सोनू का शव खेड़ी जट्ट गांव के खेतों में मिला था। लहूलुहाल हाल में मिले सोनू के शव पर गहरे निशान भी मिले थे मगर अभी तक आरोपियों की पहचान भी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार सोनू 24 फरवरी की रात अपनी बहन के घर बादली में आया था। रात के समय जब वह जहांगीरपुर गांव में शादी समारोह से वापिस बादली लौट रहा था तो उसकी हत्या कर दी गई। सुबह खेतों में सोनू का शव मिला था। 23 दिन बाद भी आरोपियों की पहचान न होने पर पैंतावास के ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।