फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, रेफर

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, रेफर

Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। बाढड़ा के जेवली रोड पर एक पिकअप डाला ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में निहालगढ़ निवासी दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाढड़ा अस्पताल से उन्हें दादरी रेफर किया गया लेकिन परिजन उन्हें हांसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में निहालगढ़ निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह अपने भाई शीशपाल के साथ बाइक पर सवार होकर किसी घरेलू काम से बाढड़ा जा रहे थे। जब वे जेवल रोड पर कैंटीन के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक पिकअप डाला ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। घटना में वो दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए बाढड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें दादरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन घायलों के परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें हांसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। घायलों के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed