{"_id":"5c99301abdec22142d5e4994","slug":"181553543194-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहादुुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेस वे पर रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान रोहतक निवासी रोहित के रूप में हुई है। रोहित गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता था। कंपनी के काम के सिलसिले में वह और उसका साथी सुभाष बाइक पर सवार होकर सोनीपत गए हुए थे। रात को वापस गुरुग्राम के लिए चल दिए। जब केएमपी पर एनएच-9 के पास पहुंचे तो उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित अविवाहित था। उधर, सुभाष की हालत में सुधार है। आसौदा थाने से मामले के जांच अधिकारी मुकेश ने कहा है कि इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उक्त वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।