फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संतुलन बिगड़ने से जोहड़ में गिरी गाड़ी, एक की मौत

संतुलन बिगड़ने से जोहड़ में गिरी गाड़ी, एक की मौत

Wed, 19 Dec 2018 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने से जोहड़ में गिरी गाड़ी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव चरखी स्थित बाबा ठाडेश्वरी मंदिर के समीप बने तालाब में संतुलन बिगड़ने से एक फोर्ड फिगो गाड़ी गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया। मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा। मृतक की पहचान गांव कारी आदू निवासी विकास के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास मंगलवार को चरखी में अपनी बुआ के घर आया था। शाम को वह चरखी से भिवानी जाने के लिए अपनी फोर्ड फिगो गाड़ी लेकर चला था। जब वह तालाब के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में विकास संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी जगराम अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और गाड़ी सवार को बाहर निकाला। पुलिस व ग्रामीण अचेत अवस्था में विकास को लेकर सिविल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया। मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह पुलिस कराएगी। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक गाड़ी सवार की पहचान कारी आदू निवासी विकास के रूप में हुई है। वह चरखी अपनी बुआ के घर आया था और यहां से भिवानी जा रहा था कि चरखी गांव के समीप ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed