{"_id":"599899514f1c1b5a188b476b","slug":"181503172945-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक, स्कूटी व टावर की बैटरियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक, स्कूटी व टावर की बैटरियां चोरी
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर में अलग-अलग स्थानों से बाइक, स्कूटी और मोबाइल टॉवर की बैटरियां चोरी हो गईं। नई बस्ती से स्कूटी, बादली से बाइक तो गांव सराय औरंगाबाद से मोबाइल टॉवर की 48 बैटरियां चोरी की गई हैं। मालिकों की शिकायत पर सिटी, सदर एवं लाइनपार पुलिस की टीमों ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
गांव खरहर के निवासी मंजीत ने बादली केएमपी के पास कंस्ट्रक्शन का काम ले रखा है। वह साइट पर काम को देखने के लिए गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो उसकी बाइक बाहर नहीं मिली। उसने काफी जगह तलाश की, लेकिन बाइक का सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने सदर थाने में वाहन चोरी की शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी। वहीं बहादुरगढ़ की नई बस्ती में बीती रात घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में प्रेम प्रकाश का कहना है कि रोजाना की तरह उसने रात को अपने घर के बाहर स्कूटी की। सुबह देखा तो नहीं मिली। लाइनपार पुलिस ने उसकी शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
गांव सराय औरंगाबाद में पीडीएम कॉलेज के पास स्थित एक मोबाइल टॉवर की 48 बैटरियां चोरी हो गई हैं। पुलिस को दी शिकायत में माजरी निवासी जगमेंद्र का कहना है कि वह सराय औरंगाबाद में एक टॉवर पर सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को जब वह ड्यूटी पर आया तो टॉवर के बॉक्स का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर 48 बैटरियां गायब पाई गईं। उधर, सिटी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही चोरी की वारदात को सुलझा लिया जाएगा।