{"_id":"5b3921a94f1c1bf86e8baf59","slug":"171530470825-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी पर जा रही महिला के गले से तोड़ी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी पर जा रही महिला के गले से तोड़ी चेन
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पति के साथ बाजार से सामान लेकर घर लौट रही स्कूटी सवार महिला के गले से बाइक सवार युवक ने चेन तोड़ ली। पीड़िता के पति ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के साथ स्नैचिंग की वारदात को अंजाम घर से महज 30 कदम की दूरी पर दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में रामदास नगर निवासी मुकेश ने बताया कि शनिवार शाम करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी कविता सहित बाजार में खरीददारी के लिए गया था। करीब सवा नौ बजे वो स्कूटी पर सवार होकर वापिस घर आने के लिए चले थे। मुकेश ने बताया कि जब वो अपने घर के पास पहुंचे तो उनके पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना का पता चलते ही उसकी पत्नी ने मामले की जानकारी उसे दी। इसके बाद उसने शोर मचाया और बाइक सवार को पकड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया। इसके बाद मुकेश अपनी पत्नी सहित मामले की शिकायत देने सिटी पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित पक्ष ने बताया कि उक्त युवक काफी देर से उनका पीछा कर रहा था। जिस समय वो एक कंफेक्शनरी पर खरीददारी कर रहे थे उस समय भी वो उनके आसपास ही था। पीड़िता ने बताया कि उक्त युवक दुकान से लेकर घर तक उनके पीछे चल रहा था और मौका पाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर पुलिस वारदात को ट्रेस कर लेगी। हमारी टीम स्नैचिंग की वारदातों की जांच में जुटी हुई हैं और आरोपियों को पकड़ने के बेहद करीब है।
- अशोक कुमार, पुलिस प्रवक्ता।