फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पहले नेम प्लेट हुई थी चोरी, अब कोई तोड़ गया सीएम का उद्घाटन पत्थर

पहले नेम प्लेट हुई थी चोरी, अब कोई तोड़ गया सीएम का उद्घाटन पत्थर

Thu, 04 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पहले नेम प्लेट हुई थी चोरी, अब कोई तोड़ गया सीएम का उद्घाटन पत्थर
पहले नेम प्लेट चोरी, अब तोड़ा सीएम के उद्घाटन का पत्थर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग स्थित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) पर सीएम मनोहर लाल का उद्घाटन पत्थर बार-बार असामाजिक तत्वों का निशाना बन रहा है। 14 अक्तूबर को सीएम जिला प्रवास के तहत आए थे। उन्होंने आरओबी का उद्घाटन किया था। इसके ठीक एक दिन बाद ही उद्घाटन पत्थर की नेम प्लेट चोरी कर ली थी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। इसके तीन माह बाद भी जिला पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। यह मामला अब तक अनट्रेस ही था कि अब अज्ञात ने पूरा उद्घाटन पत्थर ही तोड़ दिया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो उन्होंने बुधवार को ही इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। देर शाम तक उद्घाटन का पत्थर तोड़ने वाले का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई थी।
सीएम मनोहर लाल खट्टर 14 और 15 अक्तूबर को चरखी दादरी में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत आए थे। इस दौरान लघु सचिवालय में उन्होंने जनता दरबार लगाकर करीब 350 फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं थीं। इससे पहले सीएम ने रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर बनाए आरओबी का उद्घाटन कर कार्यक्रम की शुरुआत की थी। करीब 740 मीटर लंबे आरओबी के निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत आई थी। सीएम ने इसी दौरान घिकाड़ा पंप हाउस से पांच करोड़ की परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया था। आरओबी के उद्घाटन पत्थर से 17 अक्तूबर को ही अज्ञात ने सीएम मनोहर लाल खट्टर की नेम प्लेट चोरी कर ली। अमर उजाला ने 18 अक्तूबर के संस्करण में उद्घाटन पत्थर से नेम प्लेट चोरी नामक शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को उद्घाटन पत्थर ही क्षतिग्रस्त मिला। विभागीय सूत्रों ने बताया कि उद्घाटन पत्थर किसी वाहन की टक्कर से टूटा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसकी सूचना हमें मिल चुकी है और इसे जल्द ही दुरुस्त करवा देंगे। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन


वर्जन::
मेरे पास उद्घाटन पत्थर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना आ चुकी है। हमने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी है। जल्द से जल्द हम उद्घाटन पत्थर को दुरुस्त करवा देंगे। - उदयवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed