फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भंडारे में गया था पति, वापस लौटा तो मिला पत्नी का शव

भंडारे में गया था पति, वापस लौटा तो मिला पत्नी का शव

Wed, 16 May 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
भंडारे में गया था पति, वापस लौटा तो मिला पत्नी का शव
भंडारे में गया था पति, वापस लौटा तो मिला पत्नी का शव
विज्ञापन

झज्जर। बिलोचपुरा गांव में एक महिला की शव उनके खेतों में बने घर से बरामद हुई है। घटना के समय महिला का पति पड़ोस के गांव मुंदसा में धार्मिक आयोजन में गया था। जब वह घर लौटा तो उसे उसकी पत्नी का नग्नावस्था में शव मिला। जिस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बिलोचपुरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह खेतों में घर बनाकर रह रहा है। मंगलवार को वह पड़ोस के गांव मुंदसा में करीब 11 बजे एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए गया था। जब वह घर लौटा तो उसे उसकी पत्नी का शव मिला। मृतका के सिर, चेहरे व शरीर पर चोट के निशान हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसने शव देखा तो वह नग्नावस्था में था। जिसके चलते उन्होंने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन

मृतका को नहीं थी संतान
जानकारी अनुसार झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित पड़ोस के ही एक गांव की एक युवती की शादी बिलोचपुरा में साल 1993 में हुई थी। शादी के बाद से ही महिला व उसका पति अकेले रहते थे। उनके पास कोई बच्चा भी नहीं था। महिला के पति के अनुसार मंगलवार को वह किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे और सिर से खून भी बह रहा था और उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी।
तेलूराम, थाना इंचार्ज, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed