{"_id":"59bad8e74f1c1b2f688b499a","slug":"161505417447-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर चल रही थी शोक सभा, चोर उड़ा ले गए 9 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर चल रही थी शोक सभा, चोर उड़ा ले गए 9 लाख
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
माडल टाउन में रहने वाले धनखड़ खाप के प्रधान अजय के घर लाखों रुपये की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मौके के फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम बुलाकर जांच करवाई है। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर पर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अजय धनखड़ ने बताया कि वीरवार को घर के बाहर उनके पिता की शोक सभा चल रही थी तो घर में महिलाएं कीर्तन कर रही थी। इसी दौरान चोर पिछले दरवाजे से घर में घुसकर अलमारी से रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गया। मामले की जानकारी तब लगी जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और जब उसने किसी कार्य के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो खुला नहीं। दरवाजा थपथपाया तो चोर पिछले दरवाजे से भाग गया। आशंका जताई जा रही है कि जब दरवाजा थपथपाया गया तो चोर अंदर ही था। क्योंकि चोर ने अलमारी में रखे पैसे ही चोरी किए। जबकि अलमारी में सोने के आभूषण भी रखे हुए थे। वहीं, इसी अलमारी में उनकी लाइसेंसी गन भी थी। जिसे चोर ने नहीं उठाया। धनखड़ के अनुसार बैग में करीब 9 लाख रुपये थे।
वर्जन
अजय धनखड़ ने करीब 9 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत दी है। शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले का खुलासा करने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम की मामले में मदद ली जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजेश, सिटी चौकी इंचार्ज।
- धनखड़ खाप प्रधान के घर हुई चोरी, मामला दर्ज