{"_id":"5d1cfda18ebc3e3c7e7da2d7","slug":"156218100111-charkhidadri-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिक अप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
चरखी दादरी। गांव पांडवान के बस स्टैंड पर बाइक और पिकअप डाला की भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह नौ बजे पिंटू और प्रदीप निवासी यूपी बाइक पर सवार होकर मानकावास क्रशर पर काम करने जा रहे थे। गांव पांडवान बस स्टैंड पर पहुंचे तो पीछे से पिकअप डाला ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक दूरी तक घसीटती चली गई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल पिंटू को दादरी से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर पुलिस के हवलदार विशाल ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में प्रदीप निवासी यूपी की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी सरकारी अस्पताल में करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल पिंटू एक साल से चरखी दादरी के हीरा चौक वार्ड में रहता आ रहा है। प्रदीप मंगलवार को ही यूपी के पीलीभीत से दादरी शहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।