फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस पर वसूली का आरोप, ट्रांसपोर्टरों ने किया थाने का घेराव

पुलिस पर वसूली का आरोप, ट्रांसपोर्टरों ने किया थाने का घेराव

Tue, 18 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर वसूली का आरोप, ट्रांसपोर्टरों ने किया थाने का घेराव
बहादुरगढ़। शहर के अनेकों ट्रक संचालकों ने पुलिस पर मनमानी करने व आरटीओ बुलाकर वाहनों के चालान कटवाने व उनसे वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना शहर का घेराव कर रोष जताया। कारोबारियों के गुस्से को भांपते हुए थाना शहर एसएचओ ने उनकी बात सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, पुलिस ट्रांसपोर्टरों के आरोपों को बेबुनियाद बताती रही। कई ट्रक संचालकों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से पुलिस द्वारा ओवरलोड के बहाने से ट्रकों को रोककर चालकों को परेशान करने व आरटीओ को बुलाकर चालान कटवाए जा रहे हैं। पुलिस की इसी मनमानी से परेशान होकर वे सोमवार को थाना शहर में पहुंचे और एसएचओ के समक्ष अपनी बात रखी। ट्रांसपोर्टरों तेजपाल, प्रमोद राठी, कुलदीप, नवीन, बंसीलाल, पवन, राजपाल, कुलदीप, आनन्द, नीरज अरोड़ा, शिव, सुखविंद्र, जगबीर, प्रमोद, जगबीर, श्री भगवान, संदीप, रामफल, जयबीर, नवीन कोच, शिव कुमार, दहिया, शमशेर, नीटू दलाल, रामफल दलाल, रामपाल, पंडित बिल्लूू, टिल्लू मातन, काला, मोनू, सजना, नरेश, प्रवेश, प्रवीण, नीतू मलिक, पप्पू, गुगन, सरजित, अजय व रोहताश के साथ रामफल समेत कई अन्य का आरोप है कि ओवरलोड का बहाना बनाकर ट्रकों को अवैध रूप से रोका जा रहा है। इस मामले में भी पक्षपात किया जा रहा है, जिसमें जांच के लिए रोके जाने वाले ट्रकों में से कुछ को निकाला जा रहा है। अन्य ट्रकों को वहीं रोककर आरटीओ से चालान कटवाए जा रहे है। ट्रक संचालकों के साथ आए ट्रांसपोर्टर यूनियनों के सदस्यों ने दोनों थानों के प्रभारियों को बाईपास व दिल्ली बार्डर पर हो रही अव्यवस्था पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से उन्हें किसी न किसी बहाने से परेशान किया जा रहा है। इसी के चले सोमवार को वे अपना काम बंद करते हुए पहले एकत्रित हुए और बाद में एसएचओ से अपनी शिकायत करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसएचओ रवि कुमार के समक्ष कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे पुलिस की ज्यादती से मजबूर होकर हड़ताल पर चले जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एचएचओ रवि कुमार ने कहा कि पुलिस नाके पर वाहनों की जांच के लिए यदि कोई वाहन रोका जाता है तो चालक अपने सभी कागजात दिखाए। उनकी जो शिकायत उनके संज्ञान में आई है इसको लेकर वे जांच करेंगे। उधर, जिन पुलिस चौकी कर्मचारियों पर ट्रांसपोर्टरों ने मनमानी कर परेशान करने का आरोप लगाया है उनका कहना है कि ट्रांसपोर्टर नियमों की अनदेखी कर उन पर रौब झाड़ते हैं और फिर झूठे आरोप लगा रहे हैं जो कि ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed