फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   14 रोड़ी-क्रशर स्टॉक संचालकों पर लगाया 80 हजार का जुर्माना

14 रोड़ी-क्रशर स्टॉक संचालकों पर लगाया 80 हजार का जुर्माना

Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
14 रोड़ी-क्रशर स्टॉक संचालकों पर लगाया 80 हजार का जुर्माना
बहादुरगढ़। बाईपास पर लंबे समय से अवैध रूप से चल रहे रोड़ी क्रशर स्टॉक पर आखिरकार खनन विभाग ने संज्ञान ले ही लिया। शुक्रवार को विभाग की टीम ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ इन स्टॉक पर दबिश दी। परिषद ने 14 स्टॉक संचालकों के चालान कर 80 हजार का जुर्माना लगाया तो खनन विभाग की टीम ने 11 संचालकों को नोटिस दिए। नोटिस में संचालकों को सात दिन का समय दिया गया है। यदि इस समयावधि में संचालक सीएलयू व अन्य जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराते हैं तो विभाग द्वारा इन स्टॉक का सील कर दिया जाएगा। दरअसल, रोहतक-दिल्ली बाईपास किनारे काफी रोड़ी क्रशर स्टॉक हैं। पिछले करीब दो साल में बाईपास किनारे यह काम तेजी से फैला है। अधिकांश स्टॉक अवैध हैं। सड़क किनारे मौजूद इन स्टॉक के कारण वायु प्रदूषण तो फैल ही रहा था, धूल उड़ने के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी होती थी। आखिरकार खनन विभाग और नगर परिषद ने इनके खिलाफ कड़ा संज्ञान ले ही लिया। शुक्रवार को रोहतक से खनन विभाग की टीम इंस्पेक्टर बलराम की अगुवाई में बहादुरगढ़ पहुंची। यहां से नगर परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर विभाग की टीम ने सेक्टर-9 बाईपास के स्टॉक पर दबिश दी। सेक्टर 9 मोड़ से लेकर सैनिक स्कूल तक एक के बाद एक कुल 14 स्टॉक पर टीम पहुंची और संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। इस टीम में खनन विभाग के इंस्पेक्टर के अलावा नगर परिषद से सेक्रेटरी मुकेश, बीआई विवेक और सीएसआई भी शामिल थे।
विज्ञापन


सात दिन में जमा करवाएं दस्तावेज
खनन विभाग की टीम ने संचालकों से रोड़ी क्रशर आदि स्थापित करने के संबंध में सीएलयू व अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे तो कोई नहीं दिखा सका। इस पर अधिकारियों ने करीब 11 संचालकों को सात दिन का नोटिस थमा दिया। इन नोटिस में संचालकों को सीएलयू आदि जमा कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो खनन विभाग इन्हें सील कर देगा।
विज्ञापन


एग्रीकल्चर लैंड में अवैध तरीके से स्टॉक चल रहे हैं। फिलहाल सेक्टर 9 मोड़ से सैनिक स्कूल तक के सभी 14 स्टॉक पर कार्रवाई की गई है। कुल 14 स्टॉक संचालकों के चालान कर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक, बीआई, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

शुक्रवार को रोड़ी क्रशर स्टॉक का दौरा किया गया। कुछ संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। मंगलवार को फिर से बहादुरगढ़ आएंगे। जो गलत तरीके से काम कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो सील भी किए जाएंगे।
बलराम, इंस्पेक्टर, खनन विभाग रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed