फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   22 घंटे बाद माइनर में मिला डूबे युवक का शव

22 घंटे बाद माइनर में मिला डूबे युवक का शव

Sat, 01 Jun 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
22 घंटे बाद माइनर में मिला डूबे युवक का शव
बहादुरगढ़। गर्मी से राहत पाने के लिए रोहद स्थित एनसीआर माइनर पर नहाने पहुंचे अरविंद का शव 22 घंटे बाद माइनर में मिल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मूलत: बागपत यूपी निवासी 22 वर्षीय अरविंद पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ में बादली रोड स्थित डीआईजी कॉलोनी में रह रहा था। वह ऑटो चलाता था। वीरवार की दोपहर को वह अपने दोस्तों के साथ रोहद स्थित एनसीआर माइनर में नहाने के लिए पहुंचा। सभी नहर में उतर गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण अरविंद संभल नहीं सका और डूबने लगा। उसके दोस्तों व अन्य युवकों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन डूबने से बचा नहीं पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। देर रात तक पुलिस गोताखोरों की सहायता से अरविंद को तलाशती रहीं लेकिन नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ दूरी पर अरविंद का शव नहर के तल पर कीचड़ में फंसा पाया गया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले के जांच अधिकारी नसीब कुमार ने कहा कि मृतक युवक अविवाहित था। परिजनों के बयान पर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed