फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कैंटर चालक की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कैंटर चालक की मौत

Fri, 24 May 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कैंटर चालक की मौत
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के लिए अंबाला से माल भरकर लाए एक कैंटर चालक की हाईटेंशन तारों के चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह फैक्टरी के बाहर कैंटर से तिरपाल हटाने के लिए उस पर चढ़ा था। कैंटर चालक का हाथ हाइटेंशन तारों को छू गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एमआईई चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार यूपी के जिला सुल्तानपुर, गांव बसुरी कादीपुर निवासी दयाराम कैंटर चालक था। जानकारी के अनुसार वह अंबाला से कैंटर में माल भरकर बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-2 स्थित एक फैक्टरी में उतारने के लिए लाया था। खराब मौसम को देखते हुए कैंटर को पूरी तरह से तिरपाल से ढका हुआ था। जब मामा चौक के पास उसने कैंटर खड़ा किया और उससे तिरपाल हटाने लगा तो इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह करंट से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अमित ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed