फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सट्टेबाज बनकर पुलिस ने दो खाइवाल दबोचे, 1980 रुपये बरामद

सट्टेबाज बनकर पुलिस ने दो खाइवाल दबोचे, 1980 रुपये बरामद

Thu, 18 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सट्टेबाज बनकर पुलिस ने दो खाइवाल दबोचे, 1980 रुपये बरामद
चरखी दादरी। सिटी पुलिस ने डमी सट्टेबाज बनकर मंगलवार शाम दो खाइवालों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1980 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। डमी सट्टेबाज बनकर पुलिसकर्मियों ने 77 और मुंडा चार पर 50-50 रुपये का सट्टा लगाया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह अपनी टीम सहित बधवाना गेट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की गोशाला मोहल्ले में महिपाल नामक व्यक्ति खाइवाली कर रहा है। इस आधार पर सिविल कपड़ों में सिपाही संजय को डमी सट्टेबाज बनाकर खाइवाल के पास भेजा गया। संजय ने 77 नंबर पर 50 रुपये का सट्टा लगाया और इशारा पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खाइवाल महिपाल को काबू कर लिया और उसके पास से 970 रुपये भी बरामद किए। दूसरे आरोपी को पीएसआई प्रेम सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया। प्रेम सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को वह हीरा चौक में गश्त कर रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गोशाला मोहल्ले में रमेश नामक व्यक्ति खाइवाली कर रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंची और सिविल कपड़े पहने सिपाही सुरेश को डमी सट्टेबाज बनाकर खाइवाल के पास भेजा गया। सुरेश ने मुंडा चार पर 50 रुपये का सट्टा लगाया। खाइवाल के पर्ची थमाते ही पुलिस टीम वहां पहुंच गई और उसे काबू कर लिया। उसके पास से 1010 रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया और उन्हें जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed