{"_id":"59b6f32f4f1c1b32698b464e","slug":"151505162031-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी से शिकायत की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी से शिकायत की
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले के बाढड़ा खंड के गांव की महिला ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर मारपीट व तंग करने के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाए जाने की मांग की है।
डीसी विजय कुमार सिदप्पा को सौंपे ज्ञापन में पीड़िता ने कहा कि 29 अगस्त को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन अबतक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई है। दोनो पक्षों को जांच के लिए भी पुलिस अधिकारियों के समक्ष बुलाया जा चुका है लेकिन फिर भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है। महिला ने ज्ञापन में बताया कि आरोपी उसे अब भी परेशान कर रहा है लेकिन पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। महिला ने ज्ञापन में कहा कि अगर पुलिस व प्रशासन की ओर से इस बारे में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उसे व उसके परिवार को खतरा हो सकता है। महिला ने ज्ञापन में बताया कि उसके धारा 164 के तहत भी बयान दर्ज हो चुके हैं।