{"_id":"59bad8ed4f1c1b25688b49a7","slug":"141505417453-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में एनडीपीएस के आरोपी की मौत, परिजनों ने जाहिर किया हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हिरासत में एनडीपीएस के आरोपी की मौत, परिजनों ने जाहिर किया हत्या का शक
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरासत में एनडीपीएस के आरोपी की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पुलिस हिरासत में वीरवार को मादक पदार्थ बेचने के आरोपी राजस्थान के झुंझुनू के गांव धिंगड़िया निवासी की मौत हो गई। दादरी पुलिस मौत का कारण आरोपी के सीने में उठे दर्द को बता रही है। परिजनों ने सीआईए टीम पर 25 लाख रुपये रिश्वत के न देने पर आरोपी की हत्या करने का शक जाहिर किया है। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों के न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले पुलिस ने झुंझुनू के गांव गादली निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने धिंगड़िया गांव में दबिश दी थी। डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेश हुड्डा का कहना है कि 31 सितंबर को पुलिस ने बाढड़ा क्षेत्र से तीन क्विंटल डोडा पोस्त सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गादली निवासी सुनील इस मामले का तीसरा आरोपी था। वीरवार सुबह सीआईए टीम ने सुनील को कादमा क्षेत्र से 17.200 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील के परिजनों का कहना है कि सीआईए टीम बुधवार को ही सुनील को अपने साथ दादरी ले आई थी।
पुलिस के अनुसार दादरी सीआईए एएसआई विक्रम सिंह ने अपनी टीम सहित झुंझुनू जिले के गांव गादली निवासी सुनील को 17.200 ग्राम गांजा सहित कादमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेश हुड्डा ने बताया कि जब पुलिस टीम ने आरोपी सुनील से पूछताछ की तो उसने यह गांजा झुंझुनू के गांव धिंगड़िया निवासी बलबीर का बताया। इसके तुरंत बाद सीआईए टीम ने धिंगड़िया गांव में दबिश देकर बलबीर को गिरफ्तार कर लिया और उसे दादरी लाने के लिए वहां से चल पड़ी। डीएसपी ने बताया कि अभी सीआईए टीम दादरी के समीप ही पहुंची थी कि इसी दौरान बलबीर के सीने में तेज दर्द उठा और उसे उल्टी आ गई। इसके बाद वह बेसुध हो गया और सीआईए टीम उसे तुरंत उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि इसके तुरंत बाद मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी 176 की कार्रवाई के लिए पुलिस ने मजिस्ट्रेट को लिख दिया और मृतक के परिजनों के बयान शुक्रवार सुबह दर्ज किए जाएंगे। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के बड़े भाई झाब्बूराम का आरोप है कि पुलिस ने बलबीर को छोड़ने की एवज में 25 लाख रुपये की डिमांड की थी। झाब्बूराम ने बताया कि सीआईए टीम ने उन्हें सतनाली मिलने की बात कही थी। सतनाली पहुंचकर जब उन्होंने संपर्क किया तो प्लान बदलकर कादमा मिलने की बात कही। झाब्बूराम ने बताया कि जब वो कादमा पहुंचे तो वहां भी सीआईए टीम नहीं मिली। इसके कुछ घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। वहीं, पुलिस के गांजा सहित वीरवार को सुनील को गिरफ्तार करने के दावे को उसके बड़े भाई सवाई सिंह ने झूठा बताया है। सवाई सिंह का कहना है कि उसके भाई को सीआईए टीम बुधवार सुबह ही गिरफ्तार करके लाई थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक बलबीर के शव को दादरी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
डेढ़ माह पहले पकड़े गए तीन क्विंटल डोडा पोस्त से भी जुड़े हैं मामले के तार
डीएसपी हेड क्वार्टर ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने गत 31 जुलाई को नौरंगाबास जाटाना अड्डे पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 305 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। पुलिस ने नौरंगाबास जाटाना निवासी सुभाष उर्फ शेड्ढू व झुंझुनू जिले के गांव आसलवास निवासी महेश को गिरफ्तार किया था। डीएसपी ने बताया कि इन दोनों ने कबूल किया था कि उनकी तीसरा साथी सुनील भी उनके साथ था जोकि मौके से फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि वीरवार सुबह पुलिस ने सुनील को कादमा क्षेत्र से 17 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया तो उसने यह गांजा बलबीर का बताया।