{"_id":"594d69984f1c1b1a098b4631","slug":"141498245528-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलोधा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलोधा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
जिले के गांव सलोधा में दहेज के लिए शुक्रवार को एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी परिवार के सदस्य मामला पुलिस के संज्ञान में आने की सूचना मिलते ही विवाहिता का शव घर के आंगन में चारपाई पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायका पक्ष को सूचित किया। सूचना के आधार पर मृतका के परिजनों ने मौके पर पहुंच अपने बयान दर्ज करवा शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दहेज हत्या मामले में मृतका के पति, देवर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शाम के समय महिला के संस्कार में शामिल होने पहुंचे मृतका के पति कृष्ण को पुलिस ने काबू कर जांच शुरू कर दी।
हुआ यूं कि झज्जर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सलोधा में एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई है। जबकि मामला हत्या का लग रहा है। क्योंकि विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग महिला को उपचार के लिए झज्जर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जहां से चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और शव को सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग शव को संस्कार के लिए गांव में ले आए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पक्ष को फोन शव का संस्कार न करने की बात कही और मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस गांव में पहुंची तो आरोपी ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार थे और विवाहिता का शव घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके वालों को सूचना दी।
बता दें कि नांगलोई दिल्ली वासी सुमन की शादी वर्ष 2012 में झज्जर के सलोधा गांव निवासी कृष्ण से हुई थी। जिसे शुरू से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज मृतका के लिए इस कदर अभिशाप बन गया कि लालचियों ने उसे जिंदगी से ही बेदखल कर दिया।
विज्ञापन
वर्जन
थाना प्रभारी सतबीर के अनुसार पूरा मामला दहेज हत्या का बताया जा रहा है। आरोप हैं कि ससुराल पक्ष द्वारा महिला को शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। जिसके बाद अब आरोपी ससुराल वालों द्वारा महिला की हत्या कर दी। मामले में पीड़ितों के बयान पर आरोपी पति, मृतका के देवर और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति कृष्ण को संस्कार में शामिल होने के दौरान गांव से गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- पुलिस को मामले की सूचना मिली तो आरोपी ससुराल पक्ष के लोग शव घर के आंगन में छोड़कर फरार हुए