{"_id":"5c71a13abdec22737c29212f","slug":"131550950714-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने मारपीट कर गाड़ी छीनने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बरसाना के समीप कुछ लोगों ने व्यक्ति से मारपीट कर उसकी गाड़ी छीन ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत में गांव बिलावल निवासी मुकेश ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से दादरी शहर जा रहा था। इसी बीच बरसाना मोड़ के समीप पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर उसे रुकवा लिया। आरोपियों ने उसे घसीटकर गाड़ी से नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपियों ने मुकेश को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया और वहीं छोड़कर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने फोन के जरिए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित मुकेश की शिकायत पर मारपीट व गाड़ी छीनने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।