फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फूड सेफ्टी टीम ने छापामारी कर लिए सैंपल, हड़कंप मचने से शटर गिराकर दुकानदार हुए फरार

फूड सेफ्टी टीम ने छापामारी कर लिए सैंपल, हड़कंप मचने से शटर गिराकर दुकानदार हुए फरार

Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
फूड सेफ्टी टीम ने छापामारी कर लिए सैंपल, हड़कंप मचने से शटर गिराकर दुकानदार हुए फरार
चरखी दादरी/बौंदकलां। त्योहार के सीजन के मद्देनजर बनाई जिला फूड सेफ्टी टीम हरकत में आ गई है। मंगलवार सुबह टीम ने जिले के तीन गांवों में छापामारी कर मिठाईयों के सैंपल लिए। फूड सेफ्टी टीम पहले गांव मोरवाला फिर बौंद और इसके बाद गांव रावलधी पहुंची। यहां अलग-अलग प्रतिष्ठानों से टीम ने छह सैंपल लिए और इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा। वहीं, विभाग की छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। तीनों गांवों में दोपहर बाद तक छापामारी की कार्रवाई चली और दुकानदारों में भय का माहौल बना रहा। टीम सदस्य डॉ. संजय ने बताया कि सीएमओ वीरेंद्र यादव के निर्देशों पर यह छापामारी की गई।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ जिला फूड सेफ्टी टीम ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में टीम मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बौंदकलां पहुंची। इस टीम की अगुवाई एफएसओ सुरेंद्र सिंह ने की। टीम ने यहां पर पवित्र खोया भंडार से रसगुल्लों और गुलाब जामुन के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने ओम खोया भंडार की दुकान से खोये से बनी बर्फी के सैंपल लिए। इन दोनों दुकानों से टीम ने तीन सैंपल लिए। वहीं, टीम के आने की सूचना से मोरवाला के मिष्ठान भंडार संचालकों में हड़कंप मच गया और यहां स्थित करीब 15 दुकानों के शटर गिराकर संचालक फरार हो गए। इसके बाद फूड सेफ्टी अधिकारी की टीम साढ़े 12 बजे बौंदकलां बस स्टैंड पर पहुंची। यहां पर टीम ने सोनी स्वीट्स शॉप से खोये से बनी बर्फी का सैंपल तीन प्लास्टिक के डिब्बों में लिए। टीम की सूचना मिलते ही यहां भी मोरवाला की तरह मार्केट बंद हो गई। फूड सेफ्टी टीम अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कलर से बनने वाली मिठाइयों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही मिठाइयों के बनाने में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। मिठाइयों को ढककर रखें जिससे कि प्रदूषित होने से बचाया जा सकें। डॉ. संजय ने बताया कि जो छह सैंपल लिए हैं इनकी जांच चंडीगढ़ लैब में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 10 बाद इसकी रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन


मिलावटी कारोबार को रोकने के लिए फूड सेफ्टी टीम लगातार छापामारी करेगी। अगर कोई दुकानदार लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता मिला तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र यादव, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed