फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पांच गाडिय़ों ने पांच घंटे में बुझाई प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग

पांच गाडिय़ों ने पांच घंटे में बुझाई प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग

Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पांच गाडिय़ों ने पांच घंटे में बुझाई प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हनुमान प्लाईवुड फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा काफी कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए बहादुरगढ़ समेत सांपला व रोहतक से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब पांच पांच घंटे में आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रोहद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हनुमान प्लाईवुड नाम से फैक्टरी है। इस फैक्टरी में बैड के प्लाई बोर्ड तैयार किए जाते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे फैक्टरी के स्टोर से श्रमिकों को धुआं उठता दिखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत फैक्टरी मालिक को दी। फैक्टरी में आग लगते ही धुएं के गुब्बार उठने शुरू हो गए जो देखते ही देखते कुछ देर में आग की लपटों में तब्दील हो गए। फैक्टरी में लकड़ी होने के कारण आग तेजी से भड़कती चली गई और फैक्टरी का काफी हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना फैक्टरी प्रबंधन ने दमकल विभाग को दी। बहादुरगढ़ से दमकल विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मियों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए। मगर आग ज्यादा होने के कारण सभी प्रयास विफल रहे। बाद में सांपला से एक, रोहतक से एक व बहादुरगढ़ से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग और धुएं के कारण फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर आफिसर टीआर पालीवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ियां मौके पर भेज दी गई थी। वे स्वयं भी मौके पर डटे रहे। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग को काबू करने में मुश्किलें हुई। आग किन कारणों के चलते लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार, गिरदावर भी मौके पर पहुंचे। हनुमान प्लाईवुड की सप्लाई राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य कई प्रदेशों में होती है। फैक्टरी मालिक शोभा चंद ने बताया कि अभी नुकसान के बारे में कोई आंकलन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed