{"_id":"5ad7aac74f1c1b66098b55a3","slug":"121524083399-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनगो की मौजूदगी में हुआ बछड़े का पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानूनगो की मौजूदगी में हुआ बछड़े का पोस्टमार्टम
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सफीपुर गांव में बछडे़ की हत्या किए जाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पीट-पीट कर हत्या किए जाने केे मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बछड़े का शव निकालकर वेटनरी सर्जन से पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान कानूनगो को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिनकी मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बछड़े की मौत के सही कारण पता चल पाएंगे। फिलहाल पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बछड़ों को पीट-पीटकर हत्या किए जाने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
13 अप्रैल को गांव सफीपुर में कुछ लोगों ने बछड़े को पीट-पीटकर मार डाला था। जिसका वीडियो गांव के ही एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बना लिया था। वहीं, उसने पुलिस कंट्रोल रूम में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन जब तक गांव में पुलिस पहुंची तो आरोपी उसे दफना चुके थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाए बिना ही कार्रवाई करने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि मामला में कोई शिकायतकर्ता नहीं है। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने 16 अप्रैल को मामले में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
वर्जन
कानूनगो की मौजूदगी में बछड़े का शव निकाल कर वेटनरी सर्जन से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता लग पाएगी। फिलहाल शिकायत के आधार पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ बछड़ों को पीट-पीटकर मारने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
- ओम सिंह, एएसआई, छुछकवास चौकी।