फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाई वॉल्टेज तार को छू गई ट्रांसफार्मर रख रही लोडिंग मशीन, करंट लगने से एक की मौत, तीन घायल

हाई वॉल्टेज तार को छू गई ट्रांसफार्मर रख रही लोडिंग मशीन, करंट लगने से एक की मौत, तीन घायल

Fri, 01 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाई वॉल्टेज तार को छू गई ट्रांसफार्मर रख रही लोडिंग मशीन, करंट लगने से एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव गोपालवास में बिजली ट्रांसफार्मर रखते समय लोडिंग मशीन ऊपर से गुजर रही बिजली के तार को छू गई। इससे वाहन और ट्रांसफार्मर में करंट आ गया। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि तीन अन्य करंट लगने से झुलस गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए सतनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल के बयान पर बिजली निगम के फोरमैन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव गोपालवास में ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब था। वीरवार को निगम की टीम ट्रांसफार्मर बदलने गांव पहुंची थी। ट्रांसफार्मर लगाने में मदद करने के लिए ग्रामीण जयसिंह, कृष्ण, पवन व रतीभान भी वहां पहुंचे। जब लोडिंग मशीन से उठाकर ट्रांसफार्मर को ऊपर रखा जा रहा था तो अचानक मशीन हाई वॉल्टेज लाइन के संपर्क में आ गई। इससे लोडिंग मशीन में करंट आ गया। करंट लगने से जयसिंह नामक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से कृष्ण की हालत गंभीर होने के कारण उसे सतनाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना के संबंध में घायल के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एएसआई सोमबीर ने बताया कि घायल कृष्ण के बयान पर बिजली निगम के फोरमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल बोले - एकदम हुआ सब कुछ, समझने तक का नहीं मिला समय
ग्रामीण पवन भी ट्रांसफार्मर रखने में टीम की मदद करने के लिए पहुंचा था। पवन ने बताया कि जयसिंह, रतीभान और कपूर सिंह ट्रांसफार्मर को पकड़े हुए थे। इसी बीच एकाएक लोडिंग मशीन हाई वोल्टेज तार को छू गई और उन तीनों को करंट का जोरदार झटका लगा। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझ ही नहीं पाया। ट्रांसफार्मर रखने में मदद करने पहुंचे ग्रामीण रतीभान ने बताया कि जब ट्रांसफार्मर को ऊपर उठा रहे थे तो हाई वोल्टेज लाइन को लोडिंग मशीन छू गई। हादसे में वह भी थोड़ा झुलस गया। रतीराम ने बताया कि उसके एक हाथ में रस्सा था जबकि दूसरे से ट्रांसफार्मर पकड़ा हुआ था। अचानक सब कुछ हो गया और उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर गाड़ी से नीचे उतार रहे थे। मैं पीछे लाइन को देखने के लिए गया हुआ था। जब तक मैं वहां पहुंचता हादसा हो चुका था।-वारसलीम, फोरमैन, झोझूकलां

पुलिस ने सतनाली अस्पताल में उपचाराधीन घायल कृष्ण के बयान दर्ज कर लिए है। इसके आधार पर निगम के फोरमैन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।- सोमबीर सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed