{"_id":"5bf71927bdec22419f5c1a0b","slug":"11542920487-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीना झपटी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला पाया झगड़े का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छीना झपटी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला पाया झगड़े का
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छीना झपटी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, झगड़े का मिला मामला
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)।
वीरवार की दोपहर पुलिस प्रशासन में उस समय हलचल हो गई जब एक युवक ने 30 हजार रुपये छीनने की सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस तुरंत घटना स्थल की तरफ दौड़ी। जांच शुरू की तो उक्त मामला छीना झपटी का न होकर आपसी झगड़े का पाया गया।
दरअसल, वीरवार की दोपहर साढ़े 3 बजे एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि कार सवार दो युवकों ने मारपीट कर उससे 30 हजार रुपये छीन लिए। वे रोहतक की तरफ भाग गए। गाड़ी का नंबर भी बताया। इस सूचना पर वीटी जारी हुई। नंबर के आधार पर गाड़ी पकड़ ली गई। पुलिस ने जब दोनों पक्षों से बात की तो मामला छीना झपटी का न होकर झगड़े का पाया गया। सिटी थाने में दोनों पक्षों के बीच खूब विवाद हुआ। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस की मानें तो बस स्टैंड के पास सूचना देने वाले शख्स की कार एक अन्य कार से रगड़ खा गई थी। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सिटी एसएचओ सुरेंद्र ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।
-