{"_id":"5b3545684f1c1b634d8b90ce","slug":"11530217832-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में बने स्टोर की छत गिरने से सुरक्षा कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी में बने स्टोर की छत गिरने से सुरक्षा कर्मी की मौत
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। उपमंडल के गांव मांडोठी चौकी के अंतर्गत एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में बने स्टोर की छत गिरने से यहां तैनात एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। मांडोठी चौकी पुलिस ने वीरवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार लाइनपार क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय रमेश मांडोठी क्षेत्र में बन रही एक निर्माणाधीन कंपनी में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात था। बताया गया है कि फैक्टरी में चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है और इसमें एक स्टोर रूम भी बनाया हुआ है। जिसमें सीमेंट व सरिया के अलावा अन्य सामान रखा हुआ था। रोजाना की भांति बुधवार को भी रमेश ड्यूटी पर गया था। बीती देर शाम आई तेज बारिश के चलते जब रमेश निर्माणाधीन फैक्ट्री के स्टोर रूम में बैठा हुआ था उसी दौरान स्टोर की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में अधिक चोटें आने के कारण रमेश की मौत हो गई। मांडोठी चौकी पुलिस ने वीरवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।