{"_id":"5c140916bdec2253db76de62","slug":"111544816918-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की पत्नी ने एसपी से लगाई आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक की पत्नी ने एसपी से लगाई आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। गांव जगरामबास में भूमि विवाद में हुई किसान की मौत के मामले को लेकर मृतक की पत्नी और अन्य परिजन शुक्रवार को एसपी से मिले। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की। मृतक की पत्नी दर्शना ने एसपी को बताया कि उसके पति की हत्या की गई है। पुलिस ने अब तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। इस बारे में कई बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन दो माह बीतने के बाद भी अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
मृतक की पत्नी दर्शना ने एसपी को बताया कि 14 अक्तूबर को सोमबीर अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में बीच -बचाव के लिए मौके पर पहुंचे उसके पति सोमबीर को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि अब घर में आजीविका कमाने वाला कोई नहीं है। उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर रजनी, मुकेश, सुमन, मायाकौर, देवेंद्र, मीना, राजेश व भूपेंद्र आदि मौजूद थे।