{"_id":"5b75d4d342c79221b82bfb22","slug":"111534448851-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिली सरकारी सीमेंट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आईजी को भेजी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मिली सरकारी सीमेंट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आईजी को भेजी शिकायत
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला, ब्यूरो
झज्जर। शहर के गुरुग्राम रोड पर स्थित छोटूूराम कॉलोनी के एक मकान से पकड़ी गई सरकारी सीमेंट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। करीब एक माह पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने छोटूराम कॉलोनी में छापामारी की थी। उसके बाद से मामले की जांच चल रही थी कि पकड़ी गई सीमेंट सरकारी है या प्राइवेट। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जब सीमेंट सरकारी होने की रिपोर्ट दी तो पुलिस ने सीमेंट देने वाले ठेकेदार और मकान निर्माण में सीमेंट का प्रयोग करने वाले युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मामले के एक गवाह एडवोकेट मुनेश यादव ने रोहतक रेंज के आईजी को शिकायत भेजी है।
गौरतलब है कि पिछले माह सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने छोटू राम कॉलोनी में एक मकान के निर्माण में सरकारी सीमेंट का प्रयोग करने की सूचना मिली थी। टीम ने जब मंजीत पुत्र रामहेर यादव के घर पर छापामारी की तो वहां से 38 कट्टे सरकारी सीमेंट के पकड़े थे। इन कट्टों पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ था। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। मंजीत पुत्र रामहेर यादव ने पुलिस को बताया कि ढाकला गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र केदार के पास काम करता है और वह आसपास के क्षेत्र में सरकारी काम के ठेके लेता है और यह सीमेंट उसने राकेश से ली थी।
वर्जन
सरकारी सीमेंट के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल तक आरोपियों की गिर तारी नहीं हो पाई है। जल्द ही आरोपियों को गिर तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- राजेश कुमार, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।