{"_id":"59a8699b4f1c1b0e278b4baa","slug":"111504209307-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी एक दिन के रिमांड पर
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार का आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
नाबालिग युवती से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वीरवार सुबह कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। आरोपी की पहचान गांव कासनी निवासी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोपी पर जबरन बाइक पर ले जाने का आरोप भी लगाया था।
बौंदकलां थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व एक युवक उसे जबरन बाइक पर अपने साथ ले गया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुराचार किया। इस मामले में महिला थाने की एएसआई सुनीता ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वीरवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक मोनू को गिरफ्तार कर चरखी दादरी न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। इस बारे में एसएचओ विक्रम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।