{"_id":"5ca50368bdec2214107d172f","slug":"101554318184-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक समीप स्पेयर पार्ट दुकान संचालक की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि 29 मार्च को कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि रामदास नगर निवासी अनिल झगड़े में लगी चोटों के कारण दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ था और उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी जब घायल के बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंचे तो पता चला कि घायल को भिवानी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर मुख्य सिपाही विनोद कुमार भिवानी के अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सक ने बताया कि घायल की हालत गंभीर है और बयान देने में असमर्थ है। एक अप्रैल को थाने में सूचना मिली कि घायल अनिल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने उसके भाई के बयान पर पड़ोसी दुकानदार बंटी सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस शिकायत में सुनील ने बताया कि 29 मार्च को वह अपनी दुकान पर बैठा था। दोपहर करीब दो बजे उसे अपने भाई अनिल की दुकान से शोर सुनाई दिया। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा तो पड़ोसी दुकानदार बंटी ने साथियों सहित अनिल पर इंटरलॉकिंग ईंटों से हमला कर दिया था। इसके बाद उसने अपने भाई को छुड़वाया और घायल हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई अनिल की बंटी के साथ गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी और इसके चलते ही हमले को अंजाम दिया गया।