फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एमपी माजरा में धान के खेत में मिला कंकाल

एमपी माजरा में धान के खेत में मिला कंकाल

Tue, 13 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एमपी माजरा में धान के खेत में मिला कंकाल
एमपी माजरा में धान के खेत में मिला कंकाल
विज्ञापन

झज्जर। एमपी माजरा गांव के एक धान के खेत में एक खोपड़ी और अस्थि पिंजर मिला है। मृतक कौन है कहां का रहने वाला है। उसकी हत्या किसने की है, यह पुलिस के लिए एक पहेली बन गया है। खोपड़ी व अस्थि पिंजर से यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि मृतक पुरूष है या महिला। धड़ की हड्डियों के पास एक लोवर अवश्य मिली है। फिलहाल पुलिस ने खोपड़ी और हड्डियों को डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया है। अब डीएनए टेस्ट से पता लगाया जाएगा कि शव पुरुष का है या महिला का। वहीं खोपड़ी धड़ से करीब 50 फुट दूर पड़ी मिली है।

एमपी माजरा गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र मनोहर लाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने दीपक पुत्र रामकिशन का खेत ठेके पर लेकर धान की फसल लगाई हुई है। आज सुबह अपने धान कटवाने के लिए नहर के पास खेत में आया तो दोपहर बाद धान काटते समय खेत में एक व्यक्ति की खोपड़ी पड़ी दिखाई दी। उसके बाद फसल में घूम कर देखा तो व्यक्ति का कंकाल दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। अशोक कुमार का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के उद्देश्य से उनके खेत में डाला है।
विज्ञापन

वर्जन
कंकाल को रोहतक पीजीआई में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा कि शव पुरूष
का है या महिला।
- सोमबीर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed