फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   500 रुपये देने से मना किया तो बाइक सवारों ने व्यक्ति की नाक पर मारी ईंट, रेफर

500 रुपये देने से मना किया तो बाइक सवारों ने व्यक्ति की नाक पर मारी ईंट, रेफर

Sat, 16 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
500 रुपये देने से मना किया तो बाइक सवारों ने व्यक्ति की नाक पर मारी ईंट, रेफर
500 रुपये उधार देने से मना किया तो हलवाई की नाक पर मारी ईंट, रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हीरा चौक क्षेत्र स्थित वर्धमान स्कूल के समीप दो बाइक सवार युवकों ने 500 रुपये देने से मना करने पर हलवाई की नाक पर ईंट दे मारी। घायल वार्ड 15 निवासी दिनेश को गंभीर हालत में भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। घटना गत 12 जून की है। सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 15 निवासी दिनेश ने बताया कि वह पेशे से हलवाई का काम करता है। गत 12 जून रात करीब नौ बजे वह चरखी गेट निवासी सुखदेव के साथ पैदल घर जा रहा था। जब वो दौलतराम जलेबी वाले की दुकान के पास पहुंचे तो वहां दो बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। घायल ने बताया कि उनमें से एक को वह जानता था। दिनेश ने बताया कि उक्त युवक ने उससे 500 रुपये उधार मांगे। जब उसने रुपये देने से इंकार कर दिया तो बाइक सवार ने ईंट उठाकर उसकी नाक पर दे मारी और इसके बाद लात-घूसों से हमला शुरू कर दिया।इसी दौरान बाइक सवार दूसरे युवक ने भी उसके साथ मारपीट की। जब उसने बचाने के लिए आवाज लगाई तो वहां लोग जमा हो गए और इसी दौरान आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। घायल के बयान दर्ज कर पुलिस ने छोटी बाजारी निवासी लक्की सहित एक अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed