{"_id":"5ade4ca94f1c1b60098b6291","slug":"101524518057-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के 11 दिन बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिलीवरी के 11 दिन बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी के 11 दिन बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
दगड़ोली निवासी एक महिला की डिलीवरी के 11 दिन बाद अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार गांव दगड़ाली निवासी बिमला पत्नी संदीप की डिलीवरी 11 अप्रैल को हुई थी। उसे दो बेटियां पैदा हुई थी। परिजनों के अनुसार रविवार शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे लेकर दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल उदयभान ने बताया कि मृतका के पिता सुरेश के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।