फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पटरी पर लौटी जिदंगी, रोडवेज और नेट सेवाएं हुई बहाल9

पटरी पर लौटी जिदंगी, रोडवेज और नेट सेवाएं हुई बहाल9

Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पटरी पर लौटी जिदंगी, रोडवेज और नेट सेवाएं हुई बहाल9
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद पैदा हुए तनाव के हालातों पर स्थिति संभालने के लिए सरकार के द्वारा परिवहन व नेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते जिंदगी ठहर सी गई थी। सोमवार को हालात सामान्य होने के चलते प्रदेेश सरकार ने जिले में परिवहन और नेट सेवाओं को बहाल करने के साथ ही शिक्षण संस्थानों को भी खुले रखने के आदेश जारी कर दिए गए थे। जिसके चलते सोमवार को स्कूल खुले रहे।
नेट सेवाएं मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई तो परिवहन सेवाओं को सवा एक बजे बहाल किया गया। डिपो से पहली बस सवा एक बजे दादरी के लिए चली, जिसमें डिपो से केवल 8 सवारियां ही मौजूद रही। इस बस के ठीक बाद गुरुग्राम के लिए बस रवाना की गई।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो को डेढ़ करोड़ का फटका
परिवहन सेवाएं बंद करवाने के प्रदेश सरकार के फैसले से रोडवेज के झज्जर डिपो को पांच दिन में डेढ़ करोड़ रुपये का फटका लगा है। डिपो में इस समय 158 बसें हैं, जिनमें से 24 अगस्त को जिला प्रशासन के द्वारा 21 बसें ली गई थी। डिपो के द्वारा 23 अगस्त की शाम को ही अपनी सेवाएं बंद कर दी गई थी। डिपो की बसें हर रोज 50 हजार किलोमीटर का सफर तय करती हैं। सेवाएं बंद रहने के कारण ये बसें करीब पौने 3 लाख किलोमीटर का सफर तय नहीं कर पाई। ऐसे में डिपो को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर कैफे पर जुटी भीड़
पिछले 5 दिन से नेट सेवाएं बाधित किए जाने के चलते साइबर कैफे पर पूरी तरह से वीरानी छाई हुई थी। मंगलवार को नेट सेवाएं बहाल होने के बाद साइबर कैफे पर युवाओं की भीड़ लगी दिखाई दी। वर्तमान में बीएड और जेबीटी काउंसलिंग चल रही है। जिसके चलते युवाओं को नेट सेवाओं की बहुत आवश्यकता थी। लेकिन बाबा प्रकरण के चलते नेट सेवाएं बाधित रही थी। वहीं इस समय प्रदेश सरकार की नौकरियों के लिए हर रोज अपडेट आ रहे हैं, लेकिन नेट सेवाएं ठप्प रहने के चलते युवा इससे दूर रहे।

वर्जन
विभाग के मुख्यालय से आए आदेशों के बाद रोडवेज सेवाएं सवा एक बजे बहाल कर दी गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 बसें प्रशासन के द्वारा ली गई थी। वहीं झज्जर डिपो को अब तक डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

- लेखराज, जीएम, झज्जर डिपो।

वर्जन
हालात सामान्य होने के चलते नेट, रोडवेज व स्कूल की सेवाएं सुचारु कर दी गई हैं। प्रदेश भर में तनाव के माहौल के बीच जिले के लोगों ने धैर्य व संयम से काम लेते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- सोनल गोयल, डीसी, झज्जर।

- रोडवेज को डेढ़ करोड़ का फटका, सवा एक बजे डिपो से रवाना हुई पहली बस
- स्कूलों में भी लौटी चहल-पहल, मंगलवार को कक्षाओं में पहुंचे छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed