{"_id":"5d93a1858ebc3e016b6aff94","slug":"crime-police-arrest-accused-fir-jhjhar-news-rtk521074052","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले का वांछित उद्घोषित आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले का वांछित उद्घोषित आरोपी काबू
विज्ञापन
पुलिस टीम ने एक वांछित उद्घोषित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। पकड़ा गया वांछित भगौड़ा आरोपी पिछले काफी समय से लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता हुआ फरार चल रहा था। मामले की जानकारी देते हुऐ थाना प्रबंधक झज्जर निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि प्रवर पुलिस अधीक्षक झज्जर अशोक कुमार द्वारा विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के मध्यनजर अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के दिशा निर्देश किए गए थे।
उन्होंने बताया कि एसएसपी के दिशा निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विजय कुमार की एक टीम झज्जर थाना के इलाका में मुस्तैदी के साथ तैनात थी। पुलिस टीम झज्जर बहादुरगढ़ रोड राशलवाला चौक के एरिया में सतर्कता से तैनात थी। दूर से पैदल आता दिखाई दिया एक व्यक्ति सामने पुलिस टीम को देखकर एकदम से पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलते हुए भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम द्वारा शक की बिनाह पर तत्परता से पीछा करके उक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पूछताछ में पहचान अशोक उर्फ शोकी की पुत्र रामस्वरूप निवासी हिसार रोड जेपी कॉलोनी रोहतक के तौर पर की गई। जो झज्जर पुलिस का वांछित उद्घोषित आरोपी था।
उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पकड़े गए वांटेड आरोपी अशोक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत वर्ष 2017 में एक मामला थाना झज्जर में दर्ज हुआ था। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए वांछित उद्घोषित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।