फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

चिकित्सक से गाड़ी लूट के मामले में नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crime
पिछले सप्ताह गांव रोहद में एक डॉक्टर के साथ हुई गाड़ी लूट के मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि अन्य चार आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वारदात रोहतक निवासी डॉ. संदीप के साथ हुई थी। दरअसल, संदीप स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी नूंह में चल रही है। गत 14 नवंबर को वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। जब रोहद में पहुंचे तो एक बाइक ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी। जब उन्होंने गाड़ी रोकी तो उक्त युवकों ने उनसे गाड़ी की चाबी छीन ली और फरार हो गए। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। आसौदा थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी बीर सिंह की टीम ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान योगेश, सागर व देवेंद्र निवासी बकरवाला दिल्ली और सुनील उर्फ साइलेंट किलर निवासी भंभेवा के रूप में हुई है। जबकि एक आरोपी नाबालिग है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में 14 नवंबर को रोहद में हुई वारदात कुबूल की है। इनकी निशानदेही से मारुति स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से नाबालिग आरोपी को हिसार बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। जबकि अन्य चार आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपियों से लूटपाट के मकसद सहित अन्य मामलों में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed