फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

टाटा मैजिक व बोलेरो पिकअप की टक्कर में एक की मौत, 12 घायल

Sat, 24 Aug 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Crime
खरखौदा मार्ग पर गांव नीलोठी व जसोरखेड़ी के बीच एक बोलेरो पिकअप व टाटा मैजिक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में मैजिक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायलों के बयान पर पुलिस ने बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। दरअसल, गांव नीलोठी के कुछ लोग शुक्रवार की सुबह गांव सांखोल स्थित पारले फैक्टरी में जाने के लिए एक टाटा मैजिक गाड़ी में सवार हुए थे। गाड़ी नीलोठी व जसोरखेड़ी के बीच पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टाटा मैजिक में सवार नीलोठी निवासी अनूप, रवींद्र, कुलदीप, रोहित, सत्यवान, राजेश, सुंदर, सतीश, कमल व पाई निवासी रमेश, पवन और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इन्हें संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अधिक चोटें आने के कारण अनूप की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने अनूप के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। वह पिछले कई वर्षों से सांखोल स्थित पारले बिस्कुट फैक्टरी में काम करता था। गाड़ी में सवार उसके भाई घायल सुंदर की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुंदर ने कहा है कि वे सभी पारले फैक्टरी में काम करते हैं। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार की सुबह भी कंपनी जाने के लिए गाड़ी में सवार हुए थे। बोलरो गाड़ी की गति बेहद तेज थी। उक्त गाड़ी के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायलों का उपचार पीजीआई रोहतक में चल रहा है। घायल की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
प्रवीण कुमार, जांच अधिकारी, आसौदा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed