फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Councilor threatens hunger strike if clogged sewer line is not fixed within three days.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिन में जाम सीवर लाइन ठीक न होने पर पार्षद ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Councilor threatens hunger strike if clogged sewer line is not fixed within three days.
फोटो-52: बहादुरगढ़ के वार्ड 18 की एक गली में भरा सीवर का दूषित पानी। स्रोत पार्षद
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-18 में जाम सीवर लाइन जल्द ठीक न होने पर पार्षद ने मोहल्ला के लोगों के साथ भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। लाइन जाम होने से विवेकानंद नगर की गली नंबर 2, 7, 8, 9, 18, 19 और 21 के अलावा वेदांत नगर ग्रामीण बैंक क्षेत्र में गलियों में गंदा पानी जमा है। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद संदीप दहिया ने तीन दिन में समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पार्षद का कहना है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर तीन मोटर संचालित होनी चाहिए लेकिन वर्तमान में केवल एक मोटर ही चल रही है। इससे सीवर का पानी समय पर निकल नहीं पा रहा और ओवरफ्लो से दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितित से मुलाकात कर समस्या के जल्द समाधान की मांग की गई थी। उस दौरान अधिकारियों ने दो दिन के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद संदीप दहिया ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो-तीन दिनों में सीवर व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं की गई तो वह बुधवार से वार्ड के लोगों के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस बारे में एसडीओ नितिन का कहना है कि छोटूराम नगर एसटीपी पर नई मोटर लगाई जा रही है। उसके इंस्टाल होते ही वार्ड 18 में सीवर की समस्या का समधान हो जाएगा।
फोटो-52:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed