फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Councilor did not arrive, meeting postponed for the second time

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहीं पहुंचे पार्षद, दूसरी बार स्थगित हुई बैठक

Wed, 17 Jan 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Councilor did not arrive, meeting postponed for the second time
झज्जर। शहर की वैध हुई 32 काॅलोनियों में विकास कार्यों को लेकर होने वाली बैठक मंगलवार को एक बार फिर स्थगित हो गई। इसमें अधिकतर पार्षद ही नहीं पहुंचे। कोरम पूरा न होने के कारण प्रधान ने बैठक को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि प्रधान ने पार्षदों की व्यस्तताओं तथा मौसम ज्यादा खराब होने का हवाला देते हुए स्थगित करने की बात कही है। अभी नई तिथि फाइनल नहीं की गई है। मंगलवार को नगर परिषद हाउस की साधारण बैठक बुलाई गई थी। इसका मुख्य विषय सितंबर में सरकार द्वारा वैध की गई 32 काॅलोनियों में विकास कार्यों के कराने पर मोहर लगाना था। बैठक का समय सुबह 11 बजे रखा गया था, लेकिन दोपहर साढे़ 12 बजे तक प्रधान, उपप्रधान सहित दो-तीन अन्य पार्षद ही नगर परिषद पहुंचे। दोपहर 12 बजे खुद उपप्रधान अंशुल गर्ग बैठक शुरू न होने पर वापस लौट गईं। इसके बाद प्रधान जिले सिंह सैनी, पार्षद, जयपाल सहित दो-तीन अन्य पार्षद मीटिंग हॉल में पहुंचे, लेकिन वहां अन्य पार्षद नहीं रहे। इसके बाद प्रधान ने ईओ से पार्षदों से बात करने की बात कही। बाद में प्रधान ने बैठक को स्थगित कर बाद में करने की बात कही। इसके बाद सभी पार्षदों को बैठक स्थगित होने के मैसेज जारी किए गए।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-एक से पार्षद प्रतिनिधि महावीर गुज्जर ने कहा कि बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उनके पास 12 बजे फोन बैठक स्थगित होने का फोन आया है। इसका कारण नहीं पता है। वहीं पार्षद प्रतिनिधि जय सिंह ने कहा कि पार्षदों की व्यस्तता के चलते बैठक स्थगित की गई है। वहीं उपप्रधान अंशुल प्रवीण गर्ग ने कहा कि सभी पार्षदों को शहर के विकास के लिए बैठक में आना चाहिए था। बैठक में शहर के विकास पर ही चर्चा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जनवरी को भी हुई थी स्थगित
नगर परिषद हाउस की बैठक इससे पहले 10 जनवरी को होनी थी, लेकिन उस समय भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के सम्मान समारोह के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब फिर दूसरी बार बैठक स्थगित कर दी गई है।

वर्जन
पार्षदों की व्यस्तता व मौसम ज्यादा खराब होने के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही मौसम सही हाेने पर बैठक बुलाई जाएगी।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed