फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona's active patients decreased, 36 found infected

कोरोना के सक्रिय मरीजों में आई कमी, 36 मिले संक्रमित

Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Corona's active patients decreased, 36 found infected
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक बार फिर से घटा है। 48 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 143 रह गई है। इनमें से 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 134 को होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। रविवार को 423 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें से 36 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 23000 पार पहुंच गया है। जिले में अब तक 23013 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनमें से 22525 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 345 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। रविवार को कोरोना की जांच के लिए 476 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक 778854 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 752774 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। रविवार को किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई है, जबकि 20 दिसंबर के बाद अब तक 9 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव निरंतर चल रहा है। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए और सरकार की तरफ से जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed