फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिले के 14 और लोगों को कोरोना संक्रमण

Tue, 07 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive
---फोटो 10 : नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में जांच के लिए रोज आते हैं काफी लोग। - फोटो : Bahadurgarh
जिले में मंगलवार को 14 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि तीन लोग कोरोना से स्वस्थ घोषित किए गए। अब झज्जर जिले में कुल 377 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 247 स्वस्थ हो गए और 4 की मौत के बाद अब 126 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को झज्जर जिले में संक्रमित मिले 14 लोगों में तीन झज्जर का पास गांव तलाव के निवासी, एक झज्जर शहर का और बाकी 10 लोग बहादुरगढ़ के हैं। तलाव के संक्रमितों में 48 साल की एक गृहिणी, चार साल की एक बच्ची और आठ साल का बालक शामिल हैं। इन सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। झज्जर के आस्कर अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी मॉडल टाउन झज्जर के निवासी 22 वर्षीय युवक को सामान्य अस्पताल झज्जर में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी बहादुरगढ़ के 54 वर्षीय व्यक्ति को, लंबी गली जटवाड़ा के 29 वर्षीय युवक, गुरुनानक कॉलोनी की 45 साल की महिला को, बांबे वाली गली की 65 वर्षीय महिला, लाइन पार के जोहरीनगर की 75 वर्षीय महिला, जटवाड़ा मोहल्ला की 30 वर्षीय महिला, न्यू बसंत विहार के 39 वर्षीय युवक और कच्चा बाग की 48 वर्षीय महिला को एसडीएच बहादुरगढ़ में भर्ती किया गया है। ओमैक्स सिटी निवासी 27 वर्षीय फैक्टरी कर्मी को जीवन ज्योति अस्पताल बहादुरगढ़ में और लोवा खुर्द निवासी 15 वर्षीय छात्र को दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। गांव सिद्धीपुर के एक युवक और धर्म विहार की एक व गांव जसौरखेड़ी की एक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी काफी लोगों ने कोरोना जांच के लिए बहादुरगढ़ व झज्जर के सरकारी अस्पतालों में संपर्क किया। मंगलवार को जिले का रिकवरी रेट 65.5 फीसदी रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार तक जिले के 10003 लोगों की कोरोना जांच कराई। जिनमें से 421 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 9212 की निगेटिव आई। जबकि 370 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 229 लोग अस्पतालों में आइसोलेट किए गए और 148 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 126 में से 68 पेशेंट अस्पतालों में भर्ती हैं और 58 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 247 लोग ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हो गई।

सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि मंगलवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 4.4 फीसदी रहा। मृत्यु दर 1.1 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 909 हो गया। अब तक जिले के 66167 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 6282 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 5582 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 700 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 12547 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। अब तक केस डबल होने के समय की दर 17 दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed