फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

बहादुरगढ़ के सात और लोगों को कोरोना संक्रमण

Thu, 25 Jun 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona positive
शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सात और लोगों को कोरोना वायरस लग गया। इनकी जांच रिपोर्ट वीरवार शाम को पॉजिटिव आई। इन सात संक्रमितों को मिलाकर जिले में वीरवार शाम तक कुल 217 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल 78 एक्टिव पेशेंट हैं।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को जो सात कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए उनमें बहादुरगढ़ के ओमैक्स सिटी के टावर-2 से एक व्यक्ति हैं। उन्हें होम आइसोलेट रखा गया है। सेक्टर-6 के एक ही परिवार में संक्रमित पाई गई दो महिलाओं और गांव कसार के निवासी एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव लडरावण के एक व्यक्ति को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती किया गया है। कानोन्दा के संक्रमित को घर में ही आइसोलेट रहने को कहा गया है और छोटूराम नगर के निवासी एक फैक्टरी कर्मचारी को सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले का रिकवरी रेट वीरवार को 62.7 फीसदी रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार तक जिले से 6174 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 250 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 5750 की निगेटिव आई। जबकि 174 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 158 लोग अस्पताल में आइसोलेट किए गए और 59 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 78 में से 49 पेशेंट अस्पतालों में भर्ती हैं और 29 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 136 लोग ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि मंगलवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट सोमवार के बराबर 4.2 फीसदी रहा। मृत्यु दर 1.4 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 561 हो गया। अब तक जिले के 59246 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5620 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4959 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 661 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 9759 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed