फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

बहादुरगढ़ में नौ और संक्रमित लोग आए सामने

Wed, 24 Jun 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona positive
मंगलवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए। इन मामलों को मिलाकर जिला झज्जर में अब तक कुल 201 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से फिलहाल 67 एक्टिव पेशेंट हैं।
विज्ञापन

जिला में मंगलवार को जो नौ कोरोना पाजिटिव केस पाए गए उनमें गांव कानोन्दा में एक, बहादुरगढ़ शहर के सैनिक नगर में एक, शास्त्री नगर में एक ही परिवार के चार और एक अलग परिवार से, टीचर कॉलोनी में एक और महाबीर पार्क में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दो संक्रमित ठीक होने के बाद मंगलवार को घर भेज दिए गए। अब तक जिले में कुल 201 में से 131 कोरोना पाजिटिव व्यक्ति ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। जिले में अब 67 पाजिटिव केस शेष रह गए हैं। सिविल सर्जन, झज्जर डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि अब तक तीन कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले का रिकवरी रेट सोमवार के मुकाबले दो फीसदी घटकर मंगलवार को 65.2 फीसदी रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार तक जिले से 5841 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 222 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 5551 की निगेटिव आई। जबकि 68 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 146 लोग अस्पताल में आइसोलेट किए गए और 55 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 67 में से 37 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 30 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 131 लोग ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि मंगलवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट सोमवार के बराबर 3.8 फीसदी रहा। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 531 हो गया। अब तक जिले के 57478 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5498 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 4910 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 588 लोग अभी सर्विलांस पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed