फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, nine positive cases found, health, bahadurgarh

बहादुरगढ़ में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले, जिले में संख्या बढ़कर हुई 226

Sat, 27 Jun 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
corona, nine positive cases found, health, bahadurgarh
बहादुरगढ़। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के नौ और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को पॉजिटिव आई है। इन नौ संक्रमितों को मिलाकर जिला झज्जर में शुक्रवार शाम तक कुल 226 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल 80 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

जिला में शुक्रवार को जो नौ कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए उनमें बहादुरगढ़ के गांव रोहद की 33 वर्षीय महिला और उनके तीन बच्चे हैं। संक्रमित बच्चों की आयु 4, 11 और 13 साल है। शहर के लाइनपार क्षेत्र में जोहरीनगर के 32 वर्षीय व्यक्ति और 30 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। गांव गुभाना निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और 58 साल की महिला भी संक्रमित मिली हैं। सांखोल निवासी 21 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में शुक्रवार तक 143 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को सात लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। रायल स्ट्रीट ओमेक्स सिटी निवासी दो महिलाएं व एक पुरुष, सेक्टर-6 के निवासी दो व्यक्ति, छोटूराम नगर की महिला और निहाल विहार ईस्सरहेड़ी निवासी एक व्यक्ति स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

जिले का रिकवरी रेट शुक्रवार को 63.3 फीसदी रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार तक जिले से 6293 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिनमें से 269 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 5892 की निगेटिव आई। जबकि 132 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 153 लोग अस्पताल में आइसोलेट किए गए और 73 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 80 में से 42 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 38 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 143 लोग ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. पूनिया ने बताया कि शुक्रवार को जिले का सैंपल पाजिटिविटी रेट 4.4 फीसदी रहा। मृत्यु दर 1.3 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेश्यो बढ़कर एक लाख लोगों पर 572 हो गया। अब तक जिले के 59623 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5627 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 5010 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 617 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 9974 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed