फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona infection caught pace, seven patients found in a day

कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले सात मरीज

Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona infection caught pace, seven patients found in a day
झज्जर। कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। लगातार तीन दिन से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले करीब 12 दिन में 21 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन मरीजों में से तीन कोरोना संक्रमित कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं, जबकि 18 मरीज फिलहाल जिले में बचे हुए हैं। जिनमें से 7 मरीज अकेले शनिवार को जिले में मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मरीजों को होम आइसोलेशन में ही विभाग की टीमों की निगरानी में रखा जा रहा है, जबकि एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमण के 2 दिन में 12 मरीज सामने आए हैं। पिछले साल के अंतिम दिन जहां 5 मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे, वहीं नव वर्ष के पहले दिन कोरोना संक्रमण के सात मरीज सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर लोग पूरी तरह से गंभीरता नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन

विदेश से लौटने वालों पर कड़ी निगरानी
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विदेश से आने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में अब तक करीब 400 यात्री विदेश से लौटे हैं। जिनमें से 100 से अधिक यात्री ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन लोगों के हवाई अड्डे पर ही कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं और इनको स्वदेश लौटने के 8 दिन बाद दोबारा से आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि इन लोगों में से फिलहाल तक एक भी यात्री कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। अब तक झज्जर जिले में 18871 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन में से 18517 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 336 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। अब तक 723880 लोगों के सैंपल विभाग की टीमों की तरफ से लिए गए हैं। इन में से 701407 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं शनिवार को भी 1382 लोगों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस समय कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। इसी प्रकार लोगों को भी कोरोना नियमों का और अधिक सख्ती से पालन करना होगा। लोगों को बिना किसी आवश्यक कार्य घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए और कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वेक्सीन नहीं लगवाई हैं वे टीकाकरण करवा लें।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed