फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, 14 positive cases found

एक किसान व दो विद्यार्थियों सहित 14 मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
corona, 14 positive cases found
महिला की कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार एक किसान और दो विद्यार्थियों सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि 16 जनवरी के बाद कोरोना से मौत के आंकड़ों पर ब्रेक लगा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बुधवार को दो लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5989 पहुंच गई है। इन लोगों में से बुधवार की शाम तक 5851 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 36 सक्रिय मरीज बचे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। जनवरी में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हो गए थे। मार्च के तीसरे सप्ताह में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि बार-बार विभाग की तरफ से सलाह जारी करने के बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकांश लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। सामाजिक दूरी की तो जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

833 की रिपोर्ट बाकी
जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 337234 लोगों के सैंपल बुधवार की शाम तक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 339349 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 833 लोगों की रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है। जिले में रिकवरी रेट 97.70 प्रतिशत पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से निरंतर सैपलिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी निरंतर रूप से चल रहा है। विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सलाह भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह स्थानों पर 380 लोगों को टीके लगे
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। बुधवार को छह स्थानों पर 380 लोगों को टीके लगाए गए हैं। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 35279 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। विभाग की तरफ से हर सोमवार को मेगा कैंप का आयोजन किया जाता है।

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे कोरोना को हल्के में लेने की गलती न करें। विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें। टीकाकरण के लिए निर्धारित अस्पतालों में जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed