फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, 14 new positive cases found

एक किसान सहित 14 मिले कोरोना संक्रमित, 6010 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Sat, 27 Mar 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
corona, 14 new positive cases found
झज्जर। जिला में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक कोरोना संक्रमितों के आंकड़े को देखा जाए तो यह आंकड़ा शुक्रवार की शाम तक छह हजार पार कर चुका है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार एक किसान सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति ठीक भी हुआ है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़ेे में इजाफा होकर 6010 पहुंच गया है। इन लोगों में से शुक्रवार की शाम तक 5857 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 51 एक्टिव मरीज बचे हैं। पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। बार-बार स्वास्थ्य विभाग के एडवाइजरी जारी करने के बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकांश लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

- 494 की रिपोर्ट बाकी
जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 338588 लोगों के सैंपल अब तक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 332021 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 494 लोगों की रिपोर्ट अभी भी बाकि बची हुई है। जिले में रिक्वरी रेट 97.45 प्रतिशत पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से निरतंर रूप से सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी निरंतर रूप से चल रहा है। विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य निरतंर रूप से जारी है। लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे कोरोना को लेकर विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें। टीकाकरण के लिए निर्धारित अस्पतालों में जाकर टीकाकरण अवश्य कराऐं। स्वयं व दूसरों को संक्रमण से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed