{"_id":"65b969bb8118dba9b7055974","slug":"copyright-case-filed-against-factory-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105187-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी के खिलाफ कॉपीराइट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी के खिलाफ कॉपीराइट का मुकदमा दर्ज
Wed, 31 Jan 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में कॉपीराइट और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां की एक फैक्ट्री में एक विख्यात कंपनी के गैर लाइसेंसी लुब्रिकेंट बैरल बरामद हुए हैं। कॉपीराइट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल, शैल ब्रांड इंटरनेशनल एजी स्विजरलैंड बेस्ड ग्रुप/कंपनी है। अपने लुब्रिकेंट्स आदि उत्पादों के लिए इस कंपनी का कई देशों में व्यवसाय है। भारत में यह कंपनी शैल इंडिया मार्केट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से काम करती है। कंपनी के कॉपीराइट व अन्य हितों की देखरेख के लिए नोएडा के निवासी शाहिद हुसैन को स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी का अधिकार दिया गया है। कंपनी को शक था कि बहादुरगढ़ में उनके मार्का की नकल कर लुब्रिकेंट मार्केट में बेचा जा रहा है। शाहिद हुसैन ने अपने स्तर पर जांच की और कुछ पुख्ता सुराग लगने के बाद बहादुरगढ़ पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस को बताया गया कि यहां एमआईई स्थित एक फैक्टरी में बिना लाइसेंसी लुब्रिकेंट मिले हैं और ये उनकी कंपनी के नहीं है। उन्हें शक है कि इन्हें यहां पर तैयार करके हमारे शैल मार्क का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है। इस शिकायत पर गौर करते हुए पुलिस ने एमआईई स्थित उपरोक्त कंपनी में रेड की। वहां से लुब्रिकेंट के तीन बैरल मिले, जिन पर शैल कंपनी का मार्का अंकित है। पुलिस ने तीनों ड्रम अपने कब्जे में ले लिए हैं। शिकायत के आधार पर कॉपीराइट व धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि ये लुब्रिकेंट्स बैरल दिल्ली से लाए गए हैं। लुब्रिकेंट्स नकली है या असली, ये जांच का विषय है।