फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cooperative bank cashier accused of misconduct

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉपरेटिव बैंक के कैशियर पर लगाया अभद्रता का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cooperative bank cashier accused of misconduct
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द स्थित सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड झज्जर में पेंशन लेने आने वाले बुजुर्गों ने कंप्यूटर ऑपरेटर व कैशियर संदीप पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने चेयरमैन और जीएम को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण पूनम पंडित, बलबीर मिस्त्री, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य रमेश शर्मा, जाहरवीर गोगाजी मंदिर कमेटी के प्रधान अत्तर सिंह और कृष्ण कुमार ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर एवं कैशियर संदीप खाताधारकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। उनका आरोप है कि बुजुर्ग पेंशन लेने आते हैं तो उन्हें बेवजह अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। दोपहर 2 बजे के बाद से पहले किसी को पेंशन नहीं दी जाती और खाताधारकों को बेवजह डांटा जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर ऑपरेटर बैंक चेयरमैन की बात भी नहीं मानता। बुजुर्ग उसके व्यवहार से परेशान हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारी संदीप जीएम का रिश्तेदार है, इसलिए शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, इस संबंध में जब जीएम से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। ग्रामीण जिस दिन पेंशन आती है, उसी दिन शाम चार बजे तक पेंशन देने की मांग करते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed