फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Continuous fires in bushes and junk in empty plots, people are troubled

Jhajjar-Bahadurgarh News: झाड़ियों और खाली प्लाॅट के कबाड़ में लगातार लग रही आग, लोग परेशान

Fri, 14 Jun 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Continuous fires in bushes and junk in empty plots, people are troubled
सेक्टर-2 स्थित जलघर में झाड़ियों में लगी आग।
बहादुरगढ़। गर्मी में लगातार अलग-अलग स्थानों पर आग लग रही है। क्षेत्र में वीरवार को दो स्थानों पर आग लग गई। इसमें एक रेलवे रोड पर खाली प्लाट में तो दूसरी सेक्टर-2 के नजदीक जल घर में पेड़-पौधे आग की भेंट चढ़ गए। दोनों स्थानों पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम किया। हालांकि घटनाओं में ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन पर्यावरण को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

सेक्टर-2 स्थित जलघर में वीरवार की सुबह अचानक झाड़ियों में आग लग गई। आग की सूचना एचएसवीपी विभाग की ओर से दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची। करीब एक घंटे में आग को बुझा दिया गया। वहीं शाम 6 बजे रेलवे रोड पर एक खाली प्लाट में पड़े कबाड़ में अचानक आग लग गई। सूचना दमकल विभाग को मिली। विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझानी शुरू की। रेलवे रोड पर प्लाट में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने घरों की छतों से भी आग बुझाने की कोशिश की। आग लगने के कारण धुएं का गुबार उठने लगा। इससे वातावरण भी प्रदूषित हो गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रेलवे रोड के दुकानदार रमेश ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी पास के एक प्लाट से धुआं उठता नजर आया। लोगों ने सबमर्सिबल से आग बुझानी शुरू की। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को आधा घंटे में काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed